Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मलाई चाप

मलाई चाप बाजार से क्यों मंगवाना, घर पर करें ऐसे तैयार

मलाई चाप रेसिपी" alt="" itemprop="image" />

सामग्री

चाट मसाला 2 चम्मच नींबू का रस 2 चम्मच काली मिर्च पाउडर 1 चम्मच क्रीम 150 एमएल बटर 6 चम्मच सोया चाप 500 ग्राम प्याज गोल कटे

विधि

सोया चाप लेकर इसे बटर की मदद से अच्छी तरह कोट करें।

गैस ऑन करके उसके ऊपर ग्रिलर रखें और धीमी आंच पर चाप को रोस्ट करें।

सारी चाप को आप अच्छी तरह रोस्ट कर लें।

सभी चाप रोस्ट हो जाएं तो आप उनके बीच से स्टिक निकालें और पीसेज में काटकर एक बाउल में डालें।

नमक, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस, बटर और फ्रेश क्रीम डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं ।

चाप को प्लेट में निकालें और प्याज व नींबू के टुकड़े के साथपरोसें । आप चाहें तो इसके साथ हरी चटनी भी सर्व कर सकते हैं।