Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

सत्तू का शर्बत

सत्तू एक बहुत ही लाभकारी व पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ है। इसमें प्रोटीन, फ़ाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं। सत्तू के बने पेय पदार्थ शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं | बिहार में लोग इसके बने पेय पदार्थों को बेहद पसंद करते हैं

सामग्री

चने का सत्तू 1 \2 कप पोदीना के पत्ते 10 नीबू का रस 2 चम्मच हरी मिर्च 1 भुना जीरा 1 \2 चम्मच काला नमक 1 \2 चम्मच सादा नमक स्वादानुसार

विधि

पोदीना के पत्ते धोइये, 2 पत्ते साबुत छोड़ कर, सारे पत्ते बारीक काट लीजिये|

हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये हरी मिर्च को कम तीखा खाते हैं तब अपने हिसाब से कम कर लीजिये|

सत्तू में थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये

कप पानी मिला दीजिये

घोल में काला नमक, सादा नमक, हरी मिर्च, पोदीना की पत्तियां, नीबू का रस और भुना जीरा पाउडर डाल कर मिला दीजिये| सत्तू का नमकीन शर्बत तैयार है|

सत्तू के नमकीन शर्बत को गिलास में डालिये और पोदीना की साबुत पत्ती डालकर सजा दीजिये।

शर्बत को और अधिक ठंडा करने के लिये, 3-4 बर्फ के क्यूब बारीक तोड़कर डाल कर मिलाये जा सकते हैं|