Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

ड्रैगन रोल

बच्चों की पसंद

सामग्री

कवर के लिए

मैदा – 1 कप सूजी – 1/4 कप नमक – स्वादानुसार तेल – 4 बड़े चम्मच पानी – आवश्यकतानुसार

भरावन के लिए

नमकीन बिस्किट्स का चूरा – 1 कप कुरमुरे का चूरा – 1/4 कप लाल मिर्च पाउडर – 2 बड़े चम्मच कसूरी मेथी – 1 बड़े चम्मच गरम मसाला पाउडर – 1बड़े चम्मच नींबू का रस – 1 चम्मच शक्कर पाउडर – आधाचम्मच तेल – 3 बड़े चम्मच नमक – स्वादानुसार

बनाने के लिए

तेल – तलने के लिए

विधि

भरावन की सारी सामग्री को मिला लें |

कवर की सारी सामग्री को मिलाकर गूंध लें|

लोई लेकर पूरी की तरह बेलें| भरावन करके रोल करें

किनारों पर पानी लगाकर अच्छी तरह बंद करें|

गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें|

हरी चटनी के साथ परोसें |