Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

कुट्टु की कढी

सामग्री

कुट्टु का आटा – 1½ कप दही – 2 कप आलू छोटे टुकडों में कटा – 1 बडा हरी मिर्च कटी – 2 जीरा – 1 चम्मच पानी – 2 कप सेंधा नमक – स्वादानुसार घी

विधि

आलू, आटा, नमक व पानी मिला कर पकौडे का मिश्रण बना लें।

तैयार मिश्रण से पकौडे बना कर गरम घी में तल लें।

दही, 1/2 कप आटा व 2 कप पानी मिलाएं।

कडाही में तेल गरम करें व जीरा व मिर्च डाल कर भुनें।

दही वाला मिश्रण डाल कर उबाल आने तक चलाते हुए पकाएं।

हल्की आग पर 5 से 10 मिनट पकाएं।

पकौडे डालें व 3-4 मिनट पकाएं।

नमक व हरा धनिया डाल कर गरम परोसें।