रोटी की खीर बची हुई रोटियों का उपयोग करने का एक बहुत ही स्वादिष्ट और पारंपरिक तरीका
सामग्री
बची हुई रोटियाँ – 3-4 फुल-फैट दूध – 500 मिली चीनी या गुड़ – 1/4 कप इलायची पाउडर: – एक चुटकी कटे हुए मेवे घी – 1 चम्मचविधि
रोटियों के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। आप चाहें तो इन्हें ब्लेंडर में 2 सेकंड के लिए चलाकर दरदरा चूरा भी बना सकती हैं।
पैन में घी गरम करें और उसमें कटे हुए मेवे सुनहरा होने तक भूनकर अलग रख लें। उसी पैन में रोटी का चूरा डालें और 1–2 मिनट तक हल्का कुरकुरा होने तक भूनें।
भारी तले वाले बर्तन (पतीले) में दूध उबालें। आंच धीमी करें और इसे थोड़ा गाढ़ा होने तक पकने दें।
उ बलते हुए दूध में भुनी हुई रोटी का चूरा डालें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न पड़े। धीमी आंच पर 8–10 मिनट तक पकाएं जब तक कि रोटी नरम न हो जाए और दूध गाढ़ा न हो जाए।
इसमें चीनी (या गुड़) और इलायची पाउडर डालें। चीनी के पूरी तरह घुलने तक इसे चलाते रहें।
आधे भुने हुए मेवे इसमें मिला दें और गैस बंद कर दें।
रोटी की खीर को गरमा-गरम या ठंडा करके परोस सकती हैं। ऊपर से बचे हुए मेवे डालकर इसे सजाएं।