गुड़-सोंठ का हलवा

" alt="" itemprop="image" />

सामग्री

गेहूं का आटा 2 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) 1 1 \2 कप पानी आवश्यकतानुसार देसी घी 3 बड़े चम्मच सोंठ पाउडर 1 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम-काजू-पिस्ता-किशमिश 3बड़े चम्मच

विधि

कड़ाही में घी गरम करके आटे को सुनहरा होने तक भून लें |

5-7 मिनट बाद गुड़ और पानी डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं |

हलवे के एकसार होने पर सोंठ पाउडर डालकर 1 मिनट तक भून लें |

आंच बंद कर दें |

कटे हुए मेवे डालकर गरम-गरम परोसें |