Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

आम पनीर बर्फी

आम -आम और आम

सामग्री

पका आम 2 दूध 1लीटर चीनी स्वादानुसार बादाम 4,6 पनीर का पानी या नींबू

विधि

दूध को गैस पे गर्म करने को रख दें

पनीर के पानी को दूसरे बर्तन में गर्म करें

पके आम का गुद्दा निकाल कर मिक्सी में चीनी स्वादानुसार डालकर पीस लें

दूध में उबाल आने से पहले पनीर का पानी डालकर फाड़ लै और पतले कपड़े में डालकर छान लें

छने हुए पनीर में पीसा आम डालकर अच्छी तरह से मिला लें

अच्छी तरह से कपड़े में लपेटकर किसी भारी चीज से दबा दें 15,20मिनट तक

कुछ समय के बाद इस कपड़े से पनीर आम सेट किया हुआ को प्लेट में निकाल कर बर्फी कि तरह कट ले इसके उपर बादाम लगा दे और फ्रीज में ठण्डा कर लें।ठण्डा-ठण्डा परोसे।