[:hi]मालाबार चावल पात्री [:]

[:hi]केरल स्पेशल [:]

सामग्री

चावल का आटा 1 कप प्याज 1 हरी मिर्च 2 तिल 1 बड़ा चम्मच नमक स्वादानुसार भुना जीरा 1 चम्मच पानी 1 1 \2 कप नारियल बुरादा तेल

विधि

[:hi][:hi]प्याज,हरी मिर्च ,नमक डाल कर पीस लें | 1 चम्मच तेल गरम करें | तैयार पेस्ट डालकर 2 मिनट भूनें | पानी ,भुना जीरा ,नारियल बुरादा डाल दें | उबाल आने पर चलाते हुए चावल का आटा डाल कर पानी सूखने तक पकाएं | थोड़ा ठंडा होने पर हाथ में तेल लगा कर चिकना होने तक मथ लें | तैयार आटे को 3 भाग में बांट लें | चिकना कर कर बेल लें व एक गिलास से काट लें | सारे ऐसे ही तैयार कर लें | तेल गरम करें | एक -एक कर पात्रे डाल कर सुनहरा होने तक तल लें | चावल का आटा होने के कारण ये नीचे बैठ जाएंगे व धीरे -धीरे सिकते हुए ऊपर आएगें | इनको सिकने में 10 -15 मिनट लगेंगी | पलट -पलट कर सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें | गरम या ठंडा परोसें | [:][:]