Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

पनीर फ्रैंकी

सामग्री

पनीर घिसा हुआ 1०० ग्राम मैदे की रोटियाँ 4 आलू छील कर मसला 2 नमक स्वादानुसार नींबु का रस 1 बड़ा चम्मच हल्दी का पाउडर 1 /4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 /2 चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर 1 चम्मच अमचूर 1 चम्मच चाट मसाला 1 /2 चम्मच हरा धनिया 2 बड़े चम्मच तेल तल ने के लिए बंदगोभी 1 /4 चम्मच गाजर 1

विधि

कटोरे में पनीर को घिस लें।

इसमें आलू, नमक, नींबु का रस, हल्दी पाउडर, अमचूर और चाट मसाला डालें।

हरे धनिये को बारीक काटकर डालें और अच्छी तरह मिला लें।

इसके लम्बे आकार के कबाब बना लें।

पैन में थोडा़ तेल गरम करें और कबाब को सेक लें।

पलट दें और दूसरी ओर भी सेक लें।

बंदगोभी को पतला पतला काट लें और एक कटोरे में रख दें

गाजर को भी काट लें और कटोरे में डालें।

नमक और चाट मसाला डालकर मिला दें।

नमक और चाट मसाला डालकर मिला दें।

कबाब को तवे से हटाएँ और प्लेट में रख दें।

 तवे पर मैदे को रोटीयाँ हल्की सी गरम कर लें।

 हर रोटी पर एक पनीर कबाब रखें और थोडा़ सा सैलेड डालें। थोडा़ सा चाट मसाला और थोडा़ भुने हुए जीरे का पावडर ऊपर से छिड़कें ।

रोल करें और परोसें।