Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

अक्खी मसूर दाल

सामग्री

अक्खी मसूर – 2कटोरी दही – 1/2 कटोरी अदरक – 1इंच लाल मिर्च पावडर – 2चम्मच हल्दी पावडर – 1/2 चम्मच धनिया पावडर – 2चम्मच सुखी लाल मिर्च – 2_4 हिंग – 1 चुटकी नमक – स्वादानुसार तेल – 2 चम्मच राई – 1/2 चम्मच सौंफ – 1/2 चम्मच जीरा – 1/2 चम्मच नमक – स्वादानुसार

विधि

अक्खी मसूर पानी से धोकर कुकर में नर्म होने तक उबालें|

दही में सभी मसालेमिला लें|

तेल गर्म करें अदरक किसनी से किस कर डाले राई , जीरा, सौंफ का तड़का लगाये| घुला मसाला तेल छूटने तक भुने |

उबले मसूर नमक स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह से उबालें|

उबलनें के बाद तेल गर्म करे और सुखी लाल मिर्च तल कर ऊपर से डालें।