कोल्हापुरी ठेचा

" alt="" itemprop="image" />

सामग्री

हरी मिर्च 250ग्राम मूंगफली दाना 1/2कटोरी लहसुन छीली हुई 20-25 कली नमक स्वादनुसार ताजा नारियल कटा 1/4 कटोरी जीरा 1 चम्मच तेल आवश्यकतानुसार

विधि

मिर्च को धोकर पानी सूखा ले और काट लें |

अब पैन में 1 चम्मच तेल डाले गर्म करें जीरा चटकाए और सभी सामग्री को डालकर 3-5मिनट के लिए लो से मिडियम फ्लेम में चलाए अब सारी सामग्री को ठंडा होने पर मिक्सर में या ओखली में दरदरा पीस लें| पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें |

दरदरा पिसा मसाला डाले 2-3 मिनट मिडियम फ्लेम में चलाए और अच्छी तरह मिलाए|

तैयार हैं चटपटा कोल्हापुरी ठेचा पराठे ,पूरी ,रोटी ,चावल ,भजिये के साथ इस चटपटी कोल्हापुरी ठेचा का आनंद लें|