Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मैंगो मैक्रोनी

आम तो आम है | इसका मजा लें हर तरह से

सामग्री

मैक्रोनी – 2 कप नमक – चुटकीभर मैंगो पल्प – 2 कप आम के टुकड़े – 1 कप दूध – 1 कप बटर – 4चम्मच किशमिश – थोड़े-से दालचीनी पाउडर – आधा चम्मच जायफलपाउडर – आधा चम्मच पनीर कद्दूकस किया हुआ – 2 बड़े चम्मच नींबू का रस – 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर – 2 चम्मच पानी – आवश्यकतानुसार

विधि

पानी में नमक और थोड़ा-सा मक्खन डालकर मैक्रोनी को उबाल लें|

पैन मेंमक्खन पिघलाकर मैक्रोनी, दालचीनी पाउडर और जायफल पाउडर मिलाएं||

मैक्रोनी को भूनकर निकाल लें|

मक्खन में मैंगो पल्प और पनीर मिलाकर 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं|

  दूध में कॉर्नफ्लोर घोलकर मिलाएं और थोड़ी देर पकने दें|

भुनी हुई मैक्रोनी और नींबू का रस मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं |

कटे आम से सजाकर परोसें |