Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

आलू से बनाएं लजीज जलेबी

होली स्पेशल 

सामग्री

आलू – 250 ग्राम सिंघाड़े का आटा – 50 ग्राम चीनी – 250 ग्राम केसर – 1 चुटकी घी – तलने के लिए दूध – १\4 कप

विधि

पैन में 2 कप पानी, चीनी व केसर डालें और आंच में रखकर एक तार की चाशनी बना लें|

चाशनी तैयार हो रही है तब तक आलू को उबाल लें और फिर छीलकर मिक्सी में पीस लें|

आलू में सिंघाड़े का आटा मिला लें|

मिश्रण में दूध मिलाकर जलेबी के गाढ़ा घोल तैयार कर लें|

पेस्ट को कोन वाले पॉलिथीन में या भी फिर किसी मोटे कपड़े में (जिसके बीच में छेद हो) डालकर रखें|

पैन में घी गर्म करने के लिए रखें | जब घी गर्म हो जाए तो इसमें पेस्ट से जलेबी बना कर सुनहरा होने तक तल लें|

तैयार जलेबी को चाशनी में डालें और 2-3 मिनट के बाद परोसें |