Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मसालेदार खट्टी मीठी आम की सब्जी

[:hi]बचपन की यादें [:]

सामग्री

आम खट्टे और थोडे मीठे – 3 देशी घी छोक के लिए – 2 बड़ा चम्मच हींग – 1/4 चम्मच जीरा – 1/2 चम्मच लाल मिर्च – 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर – 1बड़ा चम्मच गरम मसाला – 1/2चम्मच नमक – स्वादानुसार अमचूर पाउडर – 1/4चम्मच गुड या शक्कर – 1बड़ा चम्मच पानी – आवश्यकता अनुसार

विधि

आम को अच्छी तरह धोकर रस निकाले|

गुठली का भी रस निकाले| उसे रस के साथ ही रहने दे |

छिलके को थोडा सा पानी डालकर धो ले और उसे रस मे मिला दे|

कढाई मे सारे मसाले डाल कर गैस पर गरम करें|

उबाल आने पर 10 मिनट तक हल्की गैस पर पकाये|

छोक वाली करछी गरम करे उसमे घी गरम करे हींग जीरा और लाल मिर्च डाल कर गैस बंद करे और छोक को सब्जी मे डालकर 2 मिनिट पकाये

गरमागरम स्वादिष्ट सब्जी को पूरी या परावठे के साथ खाये|