[:hi]बच्चों की पसन्द [:]
सामग्री
मैदा – 1 कप सूजी – 1 कप गेंहू का आटा – 1 कप तेल मोयन के लिए – 5 बड़े चम्मच नमक – 1 चुटकी तेल – तलने के लिए पानी – आटा लगाने के लिएचाशनी बनाने
चीनी – 1/2 कप पानी – 1/4 कप मोटी इलाइची – 2 नारियल का बुरादा सौंफ का चूराविधि
[:hi][:hi]मट्ठी बनाने के लिए —
एक बर्तन में मैदा, सूजी,आटा व नमक
डाल कर मिलाएँ |
तेल डाल कर दोनों हाथों से अच्छी तरह से सभी चीजों को एकसार कर लें |
फिर थोड़ा – थोड़ा पानी डाल कर ना ज्यादा
नरम ना ज्यादा सख्त ..ऐसा आटा गूंथ लें |
एक घण्टे के लिये ढक कर रख दें- ताकि सूजी फूल जाये |
आटे से छोटी छोटी लोई तोड़ कर गोल कर लें |
फिर बेल कर कांटे ( फोर्क ) से छेद कर लें |
ब तेल गर्म होने रख दें …और आँच को हल्का रखें |
थोड़ी थोड़ी मट्ठी डाल कर सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें |
चाशनी बनाते हैं
कढ़ाई में पानी और चीनी डाल कर धीमी आंच पर रखें और चीनी घुलने तक चलाते रहें|
अब चीनी को गाढ़ा होने तक पकने दे |
जब चाशनी 2 तार की बन जाये| इलाइची के दाने निकाल कर दरदरा कूट कर डाल दें साथ ही नारियल का बुरादाऔर सौंफ का चूरा भी मिला दे | मट्ठी डाल कर लगातार चलाते हुए मट्ठी पर चाशनी चढ़ाएँ
जैसे – जैसे आप चलाते जायेंगे चाशनी सूख
जायेगी| गरम या ठंडी परोसें |
[:][:]