Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मैगी मसाला

बच्चों के फेवरेट मैगी मसाला को बनाएं घर पर

सामग्री

प्याज का पाउडर – 4 बडे चम्मच लहसन का पाउडर – 4 बडे चम्मच कार्न फ्लोर – 2 1/2 बडे चम्मच चीनी पाउडर – 10 बडे चम्मच अमचूर पाउडर – 2 बडे चम्मच सौंठ पाउडर – 1 1/2 बडे चम्मच चिली फ्लैक्स – 3 बडे चम्मच हल्दी पाउडर – 1 बडा चम्मच जीरा – 2 बडे चम्मच काली मिर्च – 3 बडे चम्मच मथी दाना – 1 बडा चम्मच साबत लाल मिर्च – 3-4 साबत धनिया – 2 बडे चम्मच तेज पत्ता – 2 नमक – स्वादानुसार

विधि

सारे मसालो को 2 घंटे धुप में रख दे ।

नमी खत्म हो जाएगी।

पैन गरम करें।

सारे मसाले डाल कर 4-5 मिनट हल्की आग पर भुने।

निकाल कर ठंडा करें।

छलनी से छान लें।

एयर टाइट जार में भर कर रखें ।

आवशयकतानुसार निकाल कर प्रयोग करें।