Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

किशमिश का हलवा

हलवे बनाएं अलग-अलग तरह से व मजा लें

सामग्री

किशमिश – 200 ग्राम घी – 1/2 कप कार्न फ्लोर – 1/2 कप चीनी – 1/2 कप काजू – 1/4 कप बादाम – थोडे से कटे हुए इलायची – 1/8 चम्मच केसर – 5-6धागे पानी – 1/2 कप

विधि

किशमिश को 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।

निकाल कर दरदरा पीस लें।

गरम घी में काजू भुन लें।

एक कप पानी में चीनी व किशमिश का मिश्रण मिला लें ।

गरम घी में डाल कर भुनें।

उबाल आने पर कार्न फ्लोर को पानी में घोल कर चलाते हुए मिलाते जाएं।

भीगी केसर व इलायची भी मिला लें।

गाढा होने तक पका लें चिकनाई लगी थाली में निकाल कर बादाम बुरक लें।

ठंडा होने पर मन पसंद आकार में काट कर परोसें।