Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

जैम साबूदाना खिचडी

क्या कभी सोचा है साबूदाना खिचडी भी मीठी हो सकती है और जैमीलीशियेस भी।

सामग्री

साबूदाना – 2कप भुनी मूंगफली – 2बडाचम्मच हरी मिर्च बीच से कटी – 2-3 करी पत्ता – 6-8 ताजा कटा नारियल – 4 चम्मच नीम्बू का रस – 1/2 चम्मच उबला आलू चौकोर टुकडों में कटा – 1/2 कप पाइनैप्पल जैम – 2 चम्मच जीरा – 1 चम्मच सरसों – 1 चम्मच तेल या घी – 2 चम्मच नमक – स्वादानुसार

विधि

साबूदाना को धोकर 2-3 घंटे पानी में भिगो दें।

छान लें।

पैन में तेल या घी गरम करें।

सरसों,जीरा ,हरी मिर्च,करी पत्ता डाल कर भुनें।

आलू डाल कर भुनें।

बाकी सारी सामग्री को मिला लें।

साबूदाना चिपचिपा नही होना चाहिए।

तैयार मिश्रण को पैन में डाल कर मिलाएं व चलाते हुए साबूदाना पारद्रशी होने तक पकाएं।

उतार कर नीम्बू का रस मिलाएं।

नारियल से सजा कर परोसें।