[:hi]स्वतंत्रता दिवस स्पेशल[:]
सामग्री
धुली मूंग दाल – 50 ग्राम चावल – 35 ग्राम धुली उडद दाल – 15 ग्राम हरा मटर – 250 ग्राम हरी मिर्च – 3 लाल मिर्च – 1 नमक – स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच हरा धनिया निम्बू का रस – 1/2 चम्मच हींग – 1 चुटकी ईनो – 1 चम्मचतडके के लिए
राई करी पत्ता तिल तेलविधि
[:hi]उडद दाल व चावल को अलग-अलग रात को भिगो दें।सुबह पीस लें। खमीर उठने के लिए रख दें। मूंग दाल को 3 घंटे के लिए भिगो कर पीस लें। नमक दोनों पीसे मिश्रण में मिला दें।
मटर को हल्का उबाल कर दरदरा पीस लें।
धनिया,नमक,नीम्बू,हींग मिला कर पीस लें व मटर में मिला दें।
एक पलेट को चिकना कर लें। ढोकला बनाने के लिए कढाई में पानी डालकर गरम करें मूंग दाल मिश्रण में ईनो मिला कर पलेट में फैलाएं व 5 मिनट के लिए भाप में पकाएं। अब मटर वाला मिश्रण फैलाकर फिर 5 मिनट पकाएं। चावल व उडद दाल के मिश्रण में ईनो मिलाएं व उपर डालें। उपर लाल मिर्च बुरकें व 15 मिनट भाप में पकाएं। निकाल कर ठंडा करें व छोटे टुकडों में काट लें।
तडके के लिए राई, तिल व करी पत्ता को तेल में भुन कर तैयार ढोकले के उपर डालें ।हरे धनिये व हरी मिर्च से सजा कर परोसें।[:]