[:hi]चीज़ी बिस्कुट बाइट[:]

[:hi]झटपट बनाएं पार्टी स्नेक्स[:]

सामग्री

मैदा 2 चम्मच उबले कार्न 2चम्मच कटी शिमला मिर्च 3चम्मच पिज़्ज़ा सास 2 चम्मच नमक 2 चुटकी चीज स्लाइस 2 दूध 1/4 कप कसा चीज 1/2 कप मक्खन 1/2 चम्मच टमाटर सास 2 चम्मच रेशमी भुजिया मोनेको बिस्कुट 2 पैकेट

विधि

[:hi]पैन में मक्खन गरम करें। उसमें शिमला मिर्च व कार्न डाल कर भुनें । अब नमक व मैदा डाल कर 1 मिनट भुनें।दूध डाल कर भुनें । चीज स्लाइस,कसा चीज व पिज़्ज़ा सास डाल कर 1 मिनट भुनें। उतार कर ठडा करें। छोटे-छोटे गोले बना लें। एक बिस्कुट पर तैयार गोले को रखे व उपर दूसरा बिस्कुट रख दे। इस तरह सारे बिस्कुट तैयार कर लें। तैयार बिस्कुट के चारो और टमाटर सास लगाएं। अब चारों तरफ रेशमी भुजीया लगा कर परोसें। [:]