Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मंगूरि रसमलाई

आम और क्या

सामग्री

पनीर के लिए

दूध 1 लिटर नीम्बू का रस 1 चम्मच पानी 1 लिटर

मंगो रबडी

दूध 6 कप मेंगो प्यूरी 2 कप शहद 1/2 कप केसर

विधि

दूध को उबालें। उबलने पर निम्बू का रस डाल कर मिलाएं । जब छेना व पानी अलग हो जाएं तब गैस बंद कर दें। किसी जालीदर बर्तन में डाल कर पानी से अच्छी तरह धो लें। ताकी निम्बू की खटास निकल जाए। अब किसी पतले कपडे में बांध कर लटका दें। जब सारा पानी निकल जाए तब निकाल कर हथेली से मसल कर नरम करें।

मिक्सी में भी चला सकते हो।

छैने से छोटी-छोटी गोलीयां बन कर रख लें।

पानी को उबलने के लिए रखें। उबलने पर उसमें तैयार गोलीयां डाल कर 10-15 मिनट ढक कर पकाएं। गैस बंद कर दें व ठंडा होने दें।

दूध को भारी तली के बर्तन में गाढा होने तक चलाते हुए पकाएं। ठंडा करें। अब मेंगो प्युरी व शहद मिलाएं।

पनीर के गोलो को तैयार रबडी में डाल कर कुछ देर रखें ताकी उनमें मेंगो का स्वाद आ जाए। केसर से सजा कर ठंडा कर कर परोसें।