Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

आलू चीज मफ्फिंस

नमकीन केक

सामग्री

उबले आलू बडे – 3-4 कसा चीज – 30-35 ग्राम दही – 2 बडे चम्मच दूध – 2 चम्मच या आवश्यकतानुसार मैदा – 1 बडा चम्मच बेकिंग पाउडर – 1/8 चम्मच लौंग – 4 दालचीनी – 3-4 इंच इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर – 12 चम्मच नमक – स्वादानुसार तेल – 1 चम्मच कटा हराधनिया – 1 चम्मच बेसील की पत्तियां – 10-12 प्याज कसा – 1

विधि

आलू को मसल लें।

खडे मसाले पिस लें।

सारी सामग्री को मिला लें ।

घोल गाढा होना चाहिए।

मफ्फिंस बनाने के साचों को चिकना करें।

तैयार मिश्रण डाल कर गरम अवन में 30-35 मिनट या किनारे भुरे होने तक पकाएं ।

निकाल कर ठंडा करें ।

सांचों से निकाल कर परोसें।

माइक्रोवेव अवन में भी बना सकते हो।