Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

शाहजानी पुलाव

चावल बनाएं महाराजा की तरह

सामग्री

बासमती चावल – 200 ग्राम दूध – 200 मि.ली. चीनी – 1 बडा चम्मच जीरा लौंग इलायची नमक – स्वादानुसार मिले-जुले बारीक कटे फल – 50-100 ग्राम कटे काजू – 20 ग्राम किशमिश – 20 ग्राम कसा पनीर – सजाने के लिए

विधि

चावल को धोकर 10 मिनट के लिए भिगो दें।

गरम पानी में पका कर छान लें

पै न में थोडा सा तेल गरम करें । जीरा,लौंग,इलायची डाल कर भुनने पर चावल डालें। सारी सामग्री डाल कर हल्के से मिलाएं ।

2 मिनट पकाएं। उतार कर कसे पनीर से सजा कर गरम परोसें।