Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

पनीर मसाला

महावीर जयंती के पावन पर्व पर पनीर सब्जी विधी

सामग्री

पनीर 250 ग्राम टमाटर प्यूरी 250 ग्राम लौंग 4 दाल चीनी 1 इंच इलायची 4-5 जीरा 2 चम्मच काली मिर्च पाउडर 2 चम्मच अदरक पेस्ट 1/2 चम्मच अदरक लच्छा 1 चम्मच नमक स्वादानुसार हरा धनिया तेल या घी

विधि

पनीर को 1 इंच के टुकडो में काट के अलग रख दे

लौंग, काली मिर्च, इलाइची, जीरा और दालचीनी को कढाई में डाल के सूखा ही भून ले। ठंडा होने पर बारीक पीस के पाउडर बना ले।

कढाई में तेल या घी डाल के गरम करे फिर अदरक का पेस्ट डाल के कुछ देर भूने, हरी मिर्च और टमाटर की प्यूरी डाल के कुछ मिनट पकाए फिर पनीर और एक कप पानी डाल दे। पिसा हुआ मसाला डाल के उबलने दे। नमक, और कटी हुई अदरक डाल के कुछ देर और पकाए।

गैस से उतार के हरी धनिया से सजा कर परोसे।