Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

ब्रेड कबाब

अलग -अलग तरह से बनाएं कबाब व शाकाहारी भी मजा लें इनका

सामग्री

ब्रेड स्लाइस – 4 धुली उर्स्द दाल – 75 ग्राम अदरक – 5 ग्राम सौंफ – 1/2 चम्मच हरा धनिया – 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच गरम मसालापाउडर – 1/2 चम्मच नमक – स्वादानुसार दरदरी काली मिर्च – 1/2 चम्मच जीरा – 1/4 चम्मच लौंग – 2 हींग – 1 चुटकी तेल – आवशयकतानुसार

विधि

दाल को 2 घंटे भिगो कर छान लें व बारीक पीस लें ।

ब्रेड के किनारे काट कर 1 इंच के लम्बे टुकडे कर लें ।

सारी सामग्री दाल के पेस्ट में मिला लें ।

ब्रेड स्लाइस के उपर दाल का पेस्ट लगाएं व उस के उपर दुसरा स्लाइस लगा दें । इस तरह सारे स्लाइस तैयार कर लें ।

गरम तेल में सुनहरा होने तक तल कर निकालें।

चटनी व सास के साथ परोसें ।