Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

काजू कोरमा

सामग्री

काजू 50 ग्राम

तरी के लिए

टमाटर 250 ग्राम अदरक 1 इंच हरी मिर्च 1 काजू 10-12 क्रीम 100 ग्राम तेल 4 चम्मच हींग 1 चुटकी हरा धनिया कटा 4 चम्मच जीरा 1/4 चम्मच बडी इलायची 1 लौंग 2 काली मिर्च 6-7 दाल चीनी 2 इंच नमक स्वादानुसार लाल मिर्च 1/4 चम्मच गरम मसाला 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच धनिया पाउडर 1 चम्मच

विधि

टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू को पीस कर बारीक पेस्ट बना लें

पैन गरम करें । तेल डाल कर हल्का गरम होने पर, काजू डालें व लगातार चलाते हुये हल्का भुरा होने तक भुनें ।

तेल में जीरा डालकर भूनें, जीरा भूनने के बाद हींग, हल्दी पाउडर, साबुत गरम मसाले, बड़ी इलाइची को छीलकर,उसके बीज डालकर हल्का सा भूनें, अब टमाटर, काजू, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डाल कर मसाले को चमचे से चलाते हुए तब तक भूनें जब तक मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें ।

भूने मसाले में गरम मसाला और क्रीम डाल दें । आधा कप पानी डाल दें । तरी जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं उसी के अनुसार पानी मिला दें और चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि तरी में फिर से उबाल न आ जाए। अब इसमें थोडा़ सा हरा धनिया डाल दें ।

नमक और भूने हुए काजू भी डाल दीजिए और ढककर के बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिए, ताकि काजू के अन्दर सारे मसाले रम जायें।

सब्जी को प्याले में निकालें । हरा धनिया ऊपर से डालकर सजाएं व गरमा गरम काजू कोरमा को चपाती, परांठे, नॉन या चावल के साथ परोसें ।