Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

कलमी वडा इडली

इडली बनाए अलग \ हल्का व सुपाच्य भोजन।

सामग्री

इडली – 6 तेल – थोडा सा

पीठी के लिए

मूंग दाल छिलके वाली – 3/4 कप उडद दाल धुली – 1/2 कप चना दाल – 1/4 कप हरी मिर्च – 3 अदरक – 1 इंच

मसाले के लिए

लाल मिर्च – 1 चम्मच धनिया पाउडर – 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर – 1/4 चम्मच हरा धनिया बारिक कता – 2 चम्मच नमक – 1/2 चम्मच काला नमक – 1/4 चम्मच

विधि

तीनों दाल 5 घंटे के लिए भिगो दें ।

पानी से निकाल कर हरी मिर्च व अदरक मिला कर दरदरी पीस लें ।

सारे मसाले मिला कर फैंट लें ।

तेल गरम करें ।

तैयार पीठी में इडली डुबा कर लाल होने से पहले निकाल लें ।

 चाकू से स्लाइस काट कर फिर सुनहरा होने तक तल लें ।

 सलाद व चटनी के साथ गरम परोसें ।