Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

सिंधी आलू प्याज के पकौडे

बरसात के मौसम में कुछ गरम हो जाए ।

सामग्री

आलू 1 सेंटी मीटर के टुकडों में कटा – 1 प्याज बारीक कटे – 2 बेसन – 1 1/2 कप हरी मिर्च बारीक कटी – 3 जीरा – 1/2 चम्मच अदरक कटा – 1/2 इंच धनिया मोटा कुटा – 1/2 चम्मच सौंफ मोटा कुटा – 1/2 चम्मच मीठा सोडा – 1/4 चम्मच नमक – स्वादानुसार हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच हरा धनिया तेल – तलने के लिए

विधि

सारी सामग्री मिला कर गाढा घोल बना लें ।

तेल गरम करें ।

चम्मच की सहायता से गरम ते में मिश्रण डाल कर पकौडे बना लें व 3/4 भाग तक तलें व निकाल लें ।

छोटे -छोटे टुकडों में तोड कर दोबारा गरम तेल में डाल कर करारे होने तल कर निकालें ।

  चटनी के साथ गरम परोसें ।