Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

किशमिश का हलवा

यह हलवा स्वास्थ्य के लिए अच्छा है ।

सामग्री

इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच अरारोट – 1/2 कप चीनी – 1 1/2 कप काजू – 20 ग्राम घी – 1 1/2 कप किशमिश – 200 ग्राम पानी – 150ग्राम

विधि

किशमिश को रात भर पानी में भिगो दें व सुबह निकाल कर बारीक पिस लें ।

अरारोट को पानी में मिला कर पेस्ट बना लें ।

पैन में घी गरम करें व उसमें काजू,काजू,चीनी व पानी मिला कर चीनी घुलने तक पकाएं ।

किशमिश पेस्ट डाल कर उबाल आने तक पकाएं ।

अरारोट का मिश्रण डाल कर चलाते हुए गाढा होने तक पकाएं ।

मिश्रण घी छोडने लगे तब इलायची मिला लें ।

हलवा किसी पलेट में निकाल कर ठंडा करें । मनपसंद आकार में काट कर परोसें ।