Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

तंदूरी फल वाली चाट

सामग्री

अमरूद – 100ग्राम सेब – 100ग्राम पीयर – 100 ग्राम पाइन एप्पल – 100 ग्राम आलिव आयल चाट मसाला

मैरीनेट के लिए

लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच जीरा पाउडर – 2 चम्मच टोमैटो प्यूरी – 50 ग्राम टोमैटो कैचअप – 100 ग्राम काला नमक – 1 चम्मच सौंफ पाउडर – 1 चम्मच कसूरी मेथी – 1/2 चम्मच

विधि

सारे फलो को छोटे टुकडो में काट लें ।

बाउल में मैरीनेशन की सारी सामग्री मिला लें ।

कटे फलो को डाल कर मिला लें व 30 मिनट रख दें

तैयार फलों को सीखों में लगा कर 180 डिग्री सैंटिग्रेड पर गरम अवन में 45 मिनट भुनें ।

आलिव आयल लगा कर 2 मिनट और भुनें ।

सीखों से निकाल कर चाट मसाला बुरक कर परोसें ।