Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

वैजी कचोडी

सामग्री

फूल गोभी कसी – 500 ग्राम आलू उबले – 50 ग्राम फ्रेंच बींस उबली – 50 ग्राम आटा – 500 ग्राम शिमला मिर्च बारिक कटी – 50 ग्राम हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच धनिया पाउडर – 1 चम्मच जीरा पाउडर – 1 चम्मच कसूरी मेथी – 1/4 चम्मच अमचूर पाउडर – 1/2 चम्मच नमक – स्वादानुसार तेल – तलने के लिए दूध – आटा गूंथने के लिए

विधि

सारी सब्जियां व मसाले अच्छी तरह मिला लें ।

 आटे को दूध के साथ सख्त गूंथ लें ।

तैयार आटे की छोटी लोइयां बना लें व छोटी पूरी के आकार मे बेल लें ।

 एक पूरी के उपर तैयार मसाला रख कर दूसरी पूरी से बंद कर दें ।

सारी कचौडीयां तैयार कर लें ।

गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें ।

सब्जी या अचार के साथ परोसें ।