Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

कच्चे आम की सब्जी {केरल स्टाइल}

सामग्री

कच्चा आम – 1 तेल – 2 चम्मच सरसों – 1/2 चम्मच लाल मिर्च – 2 करी पत्ता – 10-12 हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच नमक – स्वादानुसार

तरी के लिए

कसा नारियल – 1 कप हरी मिर्च – 2 लौंग – 5 लहसुन कलियां – 5 जीरा – 1/4 चम्मच

विधि

आम को धोकर छोटे टुकडों में काट लें ।

नमक व हल्दी डाल कर नरम होने तक उबाल लें ।

तरी की सामग्री को मिला कर पीस लें ।

 तेल गरम करें व उसमें सरसों ,करी पत्ता व लाल मिर्च डाल कर भुनें व तैयार पेस्ट मिला दें ।

उबले आम व थोडा सा पानी व नमक डाल कर हल्की आग पर 8-10 मिनट पकाएं ।

उतार कर चावल के साथ परोसें ।