Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मूली का अचार

सामग्री

मूली – 500 ग्राम सरसों का तेल – 1/4कप नमक – 2 चम्मच सिरका – 1/4 कप लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच अजवाइन – 1/2 चम्मच हींग – 2 चुटकी मेथी – 1 चम्मच राई – 2 चम्मच

विधि

मूली को धोकर छीलें व लम्बे व पतले टुकडों में काट लें ।

 नमक लगा कर धुप में टेढा बरतन कर कर रखें ताकी पानी अलग होता रहे।

पानी निकाल कर थोडा सुखा लें ।

मेथी व अजवाइन को भुन कर ठंडा करें व राई के साथ पिस लें ।

 तेल गरम करें ।

मूली डाल कर 2 मिनट भुनें ।

सारे मसाले डाल कर मिला लें ।

ठंडा होने पर सिरका मिलाएं व जार में भर कर रखें ।

3 दिन बाद प्रयोग करें ।

  अचार 1 महीने तक खा सकते हो।