Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मूंग दाल तडका

सामग्री

मूंग दाल – 100 ग्राम चना दाल – 50 ग्राम टमाटर कटे – 2 प्याज कटे – 2 अदरक-लहसन पेस्ट – 1 चम्मच जीरा – 1 चम्मच गरममसाला – ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार नमक – स्वादानुसार मक्खन – 1 चम्मच तेल या घी – 1 चम्मच हरा धनिया

विधि

मूंग दाल व चना दाल को धोकर पानी , नमक व अदरक लहसन पेस्ट डाल कर प्रेशर कूकर में गलने तक या 2 सीटी आने तक पकाएं।

तेल गरम करें। उसमें जीरा डाल कर भुने। अब प्याज डाल कर भुनें। अब टमाटर डाल कर भुनें व तैयार दाल में डाल दें

सारे मसाले व मक्खन डाल कर 2-3 मिनट गरम करें।

हरे धनिये से सजा कर रोटी के साथ परोसें।