Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मसाला मुगलई परांठा

सामग्री

आटे के लिए

मैदा – 250 ग्राम नमक – स्वादानुसार तेल – 3 बडे चम्मच

भरावन के लिए

आलू उबले व मसले – 4 बेसन – 2 बडे चम्मच तिल – 1 बडा चम्मच अदरक कसी – 1 चम्मच हरी मिर्च कटी – 2 गरम मसाला – 1 चम्मच नमक – स्वादानुसार अमचुर – 1/2 चम्मच हरा धनिया कटा – 1/4 कप

अन्य

तेल – तलने के लिए

विधि

आटे के लिए

सारी सामग्री मिला कर पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लें। 10 मिनट के लिए रख दें। 6 भाग में बांट लें । भरावन के लिए

सारी सामग्री को मिला कर 6 भाग में बांट लें ।

कैसे बनाएं

आटे के एक भाग को लेकर बेल लें व उसमें सामग्री रख कर बंद कर लें ।

उसे दोबारा बेल कर गरम तवे पर तेल लगा कर दोनों तरफ से सेंक लें ।

गरम परोसें ।