Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

टमाटो वर्थ कोलम्बू

सामग्री

टमाटो प्यूरी – 2 कप प्याज छोटी [ मद्रास] – 100 ग्राम करी पत्ता – 10-12 हरा धनिया तेल = – ½ कप राई या सरसों – ½ चम्मच उडद दाल धुली – ½ छोटी चम्मच चना दाल – ½ छोटी चम्मच साम्भर पाउडर – 3 चम्मच भुनी और पिसी चने की दाल – 1 बडा चम्मच हींग – 1 चुटकी नमक – स्वादानुसार मेथी साबत – ½ छोटी चम्मच

विधि

तेल गरम करें उसमें राई या सरसों डाल कर भुनें।

उडद दाल,चना दाल व मेथी डाल कर भुनें।

लाल हो जाए तब प्याज डाल कर पारदर्शी होने तक भुनें। टमाटर प्यूरी मिलाएं व 5 मिनट धीमी आग पर पकाएं।

साम्भर पाउडर , नमक,हिंग डालकर 3-4 मिनट पकाएं।

एक लिटर पानी , करी पता ,पिसी चना दाल डाल कर गाढा होने तक धीमी आग पर पकाएं।

  हरे धनिये से सजाएं। रोटी , चावल व पापड के साथ परोसें।