Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मूंगफली की कतली

सामग्री

मूंगफली 250 ग्राम चीनी 250 ग्राम घी 1 चम्मच इलाइची का पाउडर 3-4

विधि

मूंगफली भून ले। ठंडा होने पर मसल के मूंगफली का छिलका निकाल दे, व थोडा मोटा मोटा पीस ले।

चीनी और करीब आधा कप पानी डाल का चाशनी बनाने के लिए रखे। डेढ़ तार की चाशनी बनाले।

मूंगफली और इलायची पाउडर डाले और लगातार चलते हुए मिश्रण को सूखने दे। गैस बंद करदे दें।

थाली में घी लगा के मिश्रण को फैला दे।

ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट ले। इच्छनुसार खायें।