Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

उड़द दाल के पकोड़े

सामग्री

उडःद दाल 1 कप नमक स्वादानुसार मिर्च स्वादानुसार हल्दी पाउडर ¼ चम्मच जीरा पाउडर ¼ चम्मच सौंफ ¼ चम्मच अजवायन ¼ चम्मच तेल तलने के लिए

विधि

दाल को रात भर भिगो दें। सुबह अच्छी तरह रगड कर धो लें जिसा से दाल के काले छिलके उतर जाएं। पानी निकाल कर बारीक पीस लें।

पिठी में सारे मसाले मिला लें।

तेल गरम करें व गरम तेल में तैयार पीठी से हल्की आग पर पकौडे डाल कर सुनहरा होने तक तल लें ।

चटनी के साथ परोसें।