——
सामग्री
ब्रेड स्लाइस – 6 मेयोनीज – 2 चम्मच मक्खन – 2 चम्मच कसी पत्ता गोभी – 1 कप कसी गाजर – 1 कप कटी हरी मिर्च कटा हरा धनिया नमक – स्वादानुसार चाट मसाला हरी चटनीविधि
एक बाउल में कटी पत्ता गोभी, गाजर, हरी मिर्च, मेयोनीज, हरा धनिया व नमक डाल कर मिला लें। एक स्लाइस लेकर उस के उपर मक्खन लगाएं। फिर हरी चटनी लगाएं। अब तैयार सामग्री लगाएं। चाट मसाला बुरकें व दूसरे स्लाइस से ढक कर ग्रील करें। इसी तरह और सेंड्विच बना लें व गरम परोसें।