——
सामग्री
बेबी कार्न – 15-20 अरारोट – 10-15 चम्मच चावल का आटा – 5 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट – 2 चम्मच हरी मिर्च – 4 कटी हुई प्याज बारिक कटे – 2 टमाटर सास – आवश्यकतानुसार मिर्च सास – आवश्यकतानुसार तेल – तलने के लिए सोया सास – 1 चम्मच हरा धनिया कटा – 2चम्मच काजू, मूगंफली पाउडर – 2 चम्मच नमक – स्वादानुसारविधि
बेबी कार्न को नमक के पानी में हल्का सा उबाल लें। एक बर्तन में अरारोट, चावल का आटा, टमाटर सास, अदरक-लहसन पेस्ट, नमक और उबले बेबी कार्न डाल कर मिलाएं। एक कडाही में तेल गरम करें और उसमें तैयार बेबी कार्न डाल कर तल लें। अब 3 चम्मच तेल गरम कर के उसमें प्याज डाल कर भुनें। हरी मिर्च व लहसुन डाल कर भुनें। अब इसमें तले बेबी कार्न, टमाटर सास, सोया सास, मिर्च सास व नमक डाल कर दस मिनट पकाएं। काजू, मुंगफली पाउडर व हरे धनिये से सजा कर परोसें।