भुजिया मक्खनी रोल्स

सामग्री

बीकानेरी भुजिया 250 ग्राम मक्खन  100 ग्राम आलू  250 ग्राम [उबले हुए] प्याज 1 [बारिक कटा हुआ] टमाटर  1 अदरक  50 ग्राम हरी मिर्च 2 [कटी हुई] हरा धनिया 2 चम्मच [कटा हुआ] मिर्च स्वादानुसार नमक स्वादानुसार अमचूर गरम मसाला

विधि

उबले आलू छीलकर मैश कर लैं।

टमाटर बारिक काट लैं। अदरक पीस लैं।

हरी धनिया को छोडकर सारी सामग्री अच्छी तरह से मिलायें।

मिश्रण बंधने लायक हो जाये तो इसके 10-15 गोले बनायें। हर गोले के 1–1 ½ इंच लम्बे रोल बना लें।

थाली मे बारिक कटी हरी धनिया फैलायें। प्रत्येक भुजिया रोल को हरी धनिया में रोल कर दें।

रोल्स उपर से पुरे हरे नजर आने चाहिये। सभी रोल्स को तैयार करके फ्रिज में रखें।

 परोसने के समय ही निकालें व ठण्डा-ठण्डा परोसें।