Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

कहवा

सामग्री

पानी – 2 कप सौंफ – 1 चम्मच अदरक कसी हुई – ½ चम्मच कहवा चाय – 1 चम्मच दालचीनी – 1 इंच टुकडा तुलसी की पत्तियां – 5-6 बादाम – 8-10 बारिक कटे छोटी इलायची – 1-2 लौंग – 1-2 केसर – कुछ धागे चीनी – स्वादानुसार

विधि

पैन में पानी, सौंफ, अदरक, दालचीनी, तुलसी, लौंग, केसर, चीनी और 1 इलायची डालकर पानी अच्छी तरह खौलाएं।

कप में बराबर-बराबर कटे हुए बादाम और इलायची के दाने डालें।

अन्य पैन लें और उस पर कहवा चाय की पत्ती डालकर छलनी रखें।

केसर वाले पानी को इससे दो-तीन बार डालकर छानें।

छना हुआ मिश्रण गर्म करके कप में उडेलें।

चाहें तो केसर के कुछ धागे ऊपर से डालकर सजा सकती हैं।