Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

लच्छा पराठां

——

सामग्री

आटा – 3 कप नमक – स्वादानुसार तेल मोयन के लिए – 2 चम्मच तेल – तलने के लिए

विधि

बर्तन में आटा ,नमक व तेल मिला कर पानी की सहायता से गूंथ लें।

गुंथे आटे से छोटे छोटे पेडे बना कर बेल लें।

उस के उपर तेल लगाएं व उसे लम्बाई में रोल कर लें।

रोल को हल्का सा चपटा कर कर उसके उपर फिर तेल लगाएं व रोल करते हुए गोला बना लें।

आटे की सहायता से उसे बेल लें व गरम तवे पर घी या तेल लगा कर सेंक लें।

दही या चटनी के साथ परोसें।