Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

कोल्ड टोमैटो सूप

सामग्री

ऑलिव ऑयल – 2 चम्मच कटा हुआ लहसुन – ½ चम्मच प्याज कटा हुआ – 2 चम्मच टमाटर बीज निकालकर काटे हुए – 1 किलो वेजटेबल स्टॉक – 600 मिली नमक व काली मिर्च पाउडर – स्वादानुसार तेजपत्ता – 1 चीनी (वैकल्पिक) – ¼ चम्मच टबैस्को – कुछ बूंदें पार्सले कटा हुआ – 2 चम्मच

विधि

एक सॉसपैन में तेल डालकर गर्म करें।

प्याज व लहसुन डालकर सुनहरा करें।

 टमाटर डालकर गलने तक पकाएं।

अब वेजटेबल स्टॉक, नमक, काली मिर्च व तेजपत्ता मिलाएं और एक उबाल दें।

आंच धीमी करके 15-20 मिनट तक पकाएं।

आंच से उतारें और तेजपत्ता हटा दें।

ठंडा होने दें।

फूड प्रोसेसर में डालकर बारीक प्यूरी बनाएं।

छानकर अलग रखें।

नमक व काली मिर्च अंदाज से मिलाएं और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।

ठंडा हो जाए तब चलाकर चीनी व टबैस्को सॉस मिलाएं।

पार्सले से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें।