Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

चाइनिज स्टाइल समोसा

चाइनीज़ स्टाइल समोसा रेसिपी" alt="" itemprop="image" />

सामग्री

नूडल्स (उबले हुए) – 1 कप पत्ता गोभी (बारिक कटी हुई) – 2 कप प्याज (कटे हुए) – 1 कप गाजर (कसी हुई) – 1 अंकुरित दाले – 1 कप सोया सास – 1 छोटा चम्मच अजिनोमोटो – ½ चम्मच तेल – 2 बडे चम्मच नमक – स्वादानुसार

आटे के लिए :

मैदा – 1 ½ कप नमक – 1 बडा चम्मच तेल – 3 बडे चम्मच तेल तलने के

विधि

आटे की सभी सामग्री को मीला कर पानी की सहायता से गूंथ लें।

तेल गरम करें व उसमें भरावन की सारी सब्जियां डाल कर कुछ देर भुनें अब उसमें बाकी सारी सामग्री डाल कर मिला लें।

तैयार आटे से थोडा थोडा लेकर गोल बेल लें व उसे आधा काट लें।

तैयार रोटीयों को एक एक लेकर कोन की तरह मोड लें व उनमें तैयार भरावन की सामग्री भर कर उपर से पानी लगा कर बन्द कर दें।

एक बर्तन में तेल गरम करें व तैयार समोसों को सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें

गरम गरम चटनी या सास के साथ परोसें।

पोटली के रूप में भी बना सकते हें।