पापड की रस वाली सब्जी

सामग्री

मूंग पापड 3 चना पापड 1 घी 2 चम्मच नमक जीरा मिर्च राई धनिया पाउडर दही

विधि

पापड के छोटे छोटे टुकडे कर लें।

घी गरम करें। उसमें राई व जीरे का तडका लगायें।

तीन कटोरी पानी व दही डाल कर उबलने तक पकायें।

पापड ,नमक व मिर्च डाल कर 5 मिनट पकाएं।

  गरम गरम सब्जी को रोटी के साथ परोसें।

नोट

सब्जी में हल्दी व हींग बिल्कुल भी ना डालें।