Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

खस्ता राइस परांठा

सामग्री

आटा – 1 कप सूजी – 2 बडे चम्मच घी – 1 चम्मच अजवाइन – ¼ चम्मच दूध – ¾ कप नमक – स्वादानुसार

भरावन

पके चावल – 1 कप कसी गाजर – 1 चम्मच बारिक कटी शिमला मिर्च – 1 चम्मच बारिक कटा प्याज – 1 चम्मच अदरक पेस्ट – ½ चम्मच हरी मिर्च कटी – ½ चम्मच नमक – स्वादानुसार घी

विधि

सारी सामग्री मिला कर गूथ लें व ढक कर 15 मिनट के लिए रख दें।

घी गरम करें। प्याज डाल कर भुनें। अब बाकी सारी भरावन सामग्री डाल कर भुनें व नमक मिलाएं।

आटे की लोई लें। थोडा बेलें व बीच में 1 चम्मच भरावन भर कर बन्द करें व पराठां बेल लें।

नौनस्टिक तवे पर घी लगा कर पराठां गुलाबी होने तक सेकें।

अचार के साथ परोसें।