Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

लोबिया पुलाव

सामग्री

लोबिया 150 ग्राम चावल 250 ग्राम तेल 3 चम्मच प्याज बारिक कटा 2 अदरक लहसन कटा हल्दी ½ चम्मच जीरा 1 चम्मच साबुत धनिया 1 चम्मच मिर्च पाउडर 1 चम्मच टमाटर कटा 1 घी 1 चम्मच इलायची 2 लौंग दाल चीनी गरम मसाला 1 चम्मच नमक स्वादानुसार पानी 4 कप

विधि

लोबिया को रात भर पानी में भिगो दें।

चावल धोकर 30-40 मिनट भिगो दें। निकाल कर 15 मिनट के लिए एक छलनी में रखें।

 तेल गरम करें उसमें प्याज डाल कर सुनहरा होने तक भुन लें। निकाल कर अलग रखें।

 बचे तेल में अदरक, लहसन डाल कर भुनें। इसमें हल्दी, जीरा, धनिया, मिर्च, टमाटर डाल कर भुनें, जब तक मसाला तेल छोडने लगे।

लोबिया, नमक, पानी डाल कर 30-40 मिनट लोबिया गलने तक पकाएं। उतार लें।

घी गरम करें। इसमें इलायची, लौंग, दाल चीनी डाल कर भुनें। चावल डाल कर 1 मिनट भुनें। लोबियावाला मिश्रण डाल कर उबालें। गरम मसाला डाल कर हल्की आग पर चावलपकने तक ढक कर पकाएं।

बर्तन में  निकाल कर परोसें।