Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

भुने मसाले वाले बासमती चावल

सामग्री

जीरा – 1 ½चम्मच लौंग – 4-5 काली मिर्च – 8-10 छोटी इलायची – 6-7 बासमती चावल – 1½ कप तेल या मक्खन – 1 चम्मच पानी – 2 ¾ कप नमक – स्वादानुसार ताजा पुदिना

विधि

बर्तन में तेल या मक्खन गरम करें।

जीरा, लौंग, काली मिर्च और इलायची डाल कर खुशबू उठने तक भुनें चावल डालें व 3 मिनट भुनें।

पानी व नमक मिलाएं। एक उबाल आने दे।

आग कम कर दें। ढक कर 10-15 मिनट पकाएं।

आग से उतार कर 5 मिनट ढ्का रहने दें।

निकाल कर पुदिने से सजा कर परोसें।