Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

स्पाइसी फिंगर्स

सामग्री

मैदा 1 कप तेल 3 चम्मच अदरक, लहसन पेस्ट 1 चम्मच जीरा ½ चम्मच नमक ½ चम्मच आलू उबले 2 हरी मिर्च 2 तिल 1 चम्मच

विधि

मैदा व नमक छान लें।

अदरक, लहसन पेस्ट, जीरा, तेल डाल कर कम पानी मे गूथें।

उबले आलू में नमक व हरी मिर्च मिला लें।

 मैदे की पूरियां बेलें।

आलू पेस्ट लगा कर उपर तिल लगाएं।

लम्बी पटिट्यों मे काट लें।

मैदे के घोल मे लपेट कर गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें व गरम परोसें।